उत्तरांचल पंजाबी महासभा देहरादून की नई कार्यकारिणी घोषित, बलदेव पाराशर की टीम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर दी गई नई टीम की जानकारी, गोविंद मोहन बने महामंत्री

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला महानगर देहरादून की नई कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में की गई। जिला महानगर अध्यक्ष बलदेव पाराशर और नवनियुक्त महामंत्री गोविंद मोहन ने संयुक्त रूप से नई टीम की जानकारी दी।

बलदेव पाराशर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पीएस कोचर एवं संगठन मंत्री जीएस आनंद के मार्गदर्शन और सहमति से नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियत केवल एक नाम नहीं, बल्कि सेवा, साहस, परिश्रम, भाईचारे और मानवता की भावना का प्रतीक है और समाज के कमजोर व जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही पंजाबियत की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि देश विभाजन की पीड़ा झेलने के बावजूद पंजाबी समाज ने मेहनत, ईमानदारी और संघर्ष के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है और आज देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विनोद कपूर, गुरप्रीत छाबड़ा, चरणजीत सिंह, अमरजीत कुकरेजा, अरुण खरबंदा और जेएस बग्गा को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर गोविंद मोहन को नियुक्त किया गया है, जबकि मंत्री पद पर दिलबाग सिंह, कृष्ण शर्मा, बिट्टू कोचर और रवि वोहरा को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्र घई को सौंपी गई है।

सचिव पद पर विवेक भंडारी, जसवीर सिंह चावला, एडवोकेट विजयेश भाटिया, अमरीश दुग्गल और अंकुर मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है, जबकि सह सचिव पद पर कुलवीर सिंह, सुभाष भल्ला, दीपक जेट्ठी और वीरेंद्र सेठी को जिम्मेदारी मिली है। भारत भूषण आहूजा को प्रचार मंत्री, सागर को सांस्कृतिक मंत्री, मनोज धवन और वीरेंद्र सेठी को सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी तथा योगेश कपूर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रेम नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें अमित भाटिया को अध्यक्ष, रविंद्र सिंह खालसा को महामंत्री और सुरेश भाटिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पाराशर ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा केवल पंजाबी समाज का संगठन नहीं, बल्कि “सरबत दा भला” की भावना के साथ सर्वसमाज के कल्याण के लिए समर्पित संस्था है। उन्होंने विभिन्न बिरादरियों के अध्यक्षों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, मंदिर समितियों और समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विश्वास जताते हुए उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी जीएस (सीएस) आनंद और पीएस कोचर ने महासभा के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कोविड-19 राहत कार्यों, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, मैमोग्राफी कैंप, भंडारे, गुरुद्वारा सेवा, केदारनाथ आपदा राहत, शिक्षा, भोजन सेवा और कंबल वितरण जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यों में महासभा ने सक्रिय भूमिका निभाई है। इस दौरान गढ़वाल अध्यक्ष पंकज मैसोन और महामंत्री राजीव सच्चर ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments