एनयूजे की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का अल्मोड़ा में स्वागत

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) उत्तराखंड की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के अभिनंदन समारोह का आयोजन अल्मोड़ा जनपद इकाई द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने की। इस अवसर पर नव-निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव गोपाल दत्त गुरुरानी ने किया। उन्होंने संगठन में नए पत्रकारों को जोड़ने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, न्यूज़ इमरजेंसी रिलीफ फंड, मीडिया वेलफेयर फाउंडेशन तथा उत्तर पद हिंदी मासिक पत्रिका की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन में अनुशासन बनाए रखने और स्वच्छ छवि वाले पत्रकारों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने त्रैमासिक बैठकों के आयोजन, राष्ट्रीय पर्वों के उत्सव, निशुल्क मेडिकल कैंप और दिव्यांग प्रतिभाओं के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने पर बल दिया। अल्मोड़ा इकाई के जिला अध्यक्ष दरबान सिंह ने संगठन को सुदृढ़ करने और दूरस्थ क्षेत्रों में बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में सचिव एवं उपाध्यक्ष पद रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र ही भरा जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी, महासचिव गोपाल दत्त गुरुरानी, संगठन मंत्री कैलाश चंद्र भट्ट, प्रदेश सचिव पुष्पेश राणा, स्वराज पाल, कंचना तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, हरीश त्रिपाठी, विनोद जोशी, शिवदत्त पांडे, गणेश रावत और मोहित अधिकारी सहित कई पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments