

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) से गुरुवार को लोक भवन में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान डॉ. श्रीनिवास ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, सतत विकास लक्ष्यों और आयुष क्षेत्र को सशक्त बनाने संबंधी अपने सुझाव राज्यपाल के समक्ष रखे। उन्होंने उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी सूचकांकों में और सुधार लाने, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने तथा आपातकालीन और ट्रॉमा सेवाओं को और बेहतर किए जाने पर विशेष बल दिया।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और आयुष क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनकल्याण से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के विकास में नीति आयोग का हमेशा सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है और भविष्य में भी राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग मिलता रहेगा।

Recent Comments