SIR पर झूठी शिकायत नहीं, आपत्तियों के निस्तारण में सहयोग करे कांग्रेस : महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी, सिर्फ सुर्खियों के लिए दौड़ लगा रही कांग्रेस

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर झूठी शिकायतें करने के बजाय आपत्ति निस्तारण में सहयोग करने की अपील की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि त्रुटिहीन मतदाता सूची का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह कांग्रेस को भी मतदाताओं और संवैधानिक संस्थाओं की मदद करनी चाहिए।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता देहरादून से दिल्ली तक SIR की शिकायतों को लेकर दौड़ लगा रहे हैं, यह सिर्फ खबरों में बने रहने की होड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की घोषणा से पहले जब निर्वाचन आयोग ने BLO-2 के नाम मांगे थे, तो कांग्रेस ने भाजपा से आगे दिखने की होड़ में आनन-फानन में सूची भेज दी, जिसके अधिकांश नाम या तो सही नहीं थे या जमीनी स्तर पर काम करने की स्थिति में नहीं हैं। यही कारण है कि प्री-SIR प्रक्रिया में भी कांग्रेस जमीन से नदारद रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस SIR पर दोहरा रुख अपना रही है। एक तरफ त्रुटिहीन मतदाता सूची की वकालत करती है, दूसरी तरफ अनमैप्ड और आपत्तियों पर मनगढ़ंत आरोप लगाती है। कांग्रेस के पास न तो जमीनी कार्यकर्ता हैं और न ही सफल SIR की मंशा।

भट्ट ने कहा कि देश की तरह प्रदेश में भी बड़ी संख्या में अवैध तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़े थे। अब जब ऐसे नाम हट रहे हैं या उन पर आपत्तियां लग रही हैं तो कांग्रेस को आपत्ति हो रही है। इससे लगता है कि कांग्रेस उन्हें अपना समर्थक मानती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली-देहरादून दौड़ से न तो कांग्रेस संवैधानिक प्रक्रिया को रोक सकती है और न ही घुसपैठिए व अवैध नामों को सूची में बनाए रख सकती है। यदि उन्हें आपत्तियों पर समस्या है तो जमीन पर उतरकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह मतदाताओं को जागरूक कर उनके दस्तावेज पूरे करवाने में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह हर साल होने वाली प्रक्रिया नहीं है, इसलिए लंबे समय तक त्रुटिहीन मतदाता सूची के लिए सभी दलों को सक्रिय सहयोग करना चाहिए। कांग्रेस सिर्फ दिखावे और मीडिया सुर्खियों के लिए शिकायत और मुलाकात का खेल खेल रही है, जिसका जवाब जनता समय आने पर देगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments