
“कार्मिकों का भविष्य अधर में” – रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील का घेराव, सीएम को ज्ञापन
विकासनगर /देहरादून : प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा सरकारी विभागों एवं निगमों में तैनात कर्मचारियों के बढ़ते शोषण के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा ने विकासनगर तहसील का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसील प्रशासन को सौंपा।
नेगी ने कहा कि प्रदेशभर के सरकारी विभागों एवं निगमों में प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को न तो पे-स्लिप दी जाती है और न ही ईपीएफ (भविष्य निधि) की जानकारी। उन्होंने कहा, “आलम यह है कि कर्मचारी को यह भी नहीं पता कि सरकार उसे कितना वेतन देती है और उसके क्या मानक हैं। एजेंसियाँ मनमानी कटौती कर रही हैं।”
मोर्चा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एजेंसियाँ कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ और कमीशन के नाम पर कटौती तो कर रही हैं, लेकिन कर्मियों को यह नहीं बताया जाता कि उनका ईपीएफ कट रहा है या नहीं, न ही उनका ईपीएफ नंबर उन्हें मालूम है। विशेष रूप से विभागों में कार्यरत प्रवक्ताओं, बीआरपी-सीआरपी एवं अन्य कार्मिक अपना भविष्य अधर में लटकता देख रहे हैं।

नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित वेतन से भारी कटौती के बावजूद जिम्मेदार विभाग अपने निजी स्वार्थों के चलते मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मोर्चा मुख्यमंत्री दरबार और शासन में धरना देगा।
इस ऐतिहासिक घेराव में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, के.सी चंदेल, राहुल गोयल, ग़ालिब प्रधान, अनिल चौधरी, संजय गुप्ता, सुधा बिजलवान, प्रोविर दास, मान चंद राणा, सतीश सिंघल, विनोद पड्ढा, राजेश अग्रवाल, राकेश कुमार, दीपांशु अग्रवाल, सायरा बानो, उमराव सिंह, एम ए सिद्दीकी, पूरन सिंह राघव, निर्मला देवी, इदरीश, परितोष सरकार, राघव चड्ढा, यूनुस, कुंवर सिंह नेगी, अंकुर वर्मा, दीपक अग्रवाल, सरोज गांधी, निशा खातून, नानक सिंह, महेंद्र भंडारी, विपिन भारद्वाज, विनोद जैन, अकरम सलमानी, सलीम खान, अशोक गुप्ता, भीम सिंह बिष्ट, सोमपाल, अनिल गौड, मंगत साहू, गफूर, नाजिर, सोनू, वहीद हसन, सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह, चौ. मामराज, गोविंद सिंह नेगी, अंकुर चौरसिया, शशांक गोस्वामी, इमरान, जाबिर हसन, शेर सिंह, सफीक, संगीता चौधरी, बॉबी गुप्ता, दिनेश राणा, मेहंदी हसन, कय्यूम, प्रवीण कुमार, शमशाद, ऋषिपाल, भूरा, मनीष भटनागर, दिनेश गुप्ता, विनोद टाइट्स, संजय पटेल, क्रिस्टीना, सुनील कुमार व दुलीचंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Recent Comments