सरकारी स्कूलों में अब कोई बच्चा नहीं बैठेगा जमीन पर: डीएम का प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’

देहरादून,10 फरवरी 2025, देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में ‘उत्कर्ष’ प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली में नये आयाम जोड़े जा रहे हैं। अब जिले के 250 सरकारी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक फर्नीचर मुहैया कराया जाएगा, जिससे कि वे अब जमीन पर नहीं बैठेंगे। यह सुविधा 25 फरवरी तक उपलब्ध हो जाएगी, और इसका कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

इस महत्वाकांक्षी योजना में हुडको और ओएनजीसी प्रमुख साझेदार हैं, जिन्होंने क्रमशः 2.5 करोड़ और 1.5 करोड़ रुपये के फर्नीचर तथा उपकरण निर्माण का सहयोग दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह कदम बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए उठाया गया है।

अगले चरण में, स्कूलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। हुडको द्वारा इस हेतु 3.5 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है।

डीएम ने जनपद देहरादून के सभी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं जैसे वाईट बोर्ड, प्रत्येक कक्ष में दो एलईडी लाईट, फर्नीचर और आउटडोर खेल सामग्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई गई है, जिससे संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक धनराशि आवंटित की जाएगी।

साथ ही, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनीयां अनिवार्य हों ताकि बच्चे जीवन में महापुरुषों की शिक्षाओं से भी अवगत हो सकें। बच्चों को खेल और मनोरंजन के साथ पढ़ाई का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

यह योजना न केवल बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाएगी, बल्कि उन्हें कौशल विकास की शिक्षा भी प्रदान करेगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तायुक्त पोषण और स्वच्छता के प्रति सजग रहने की भी सलाह दी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments