देहरादून,06फरवरी2025।गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने यूनियन के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, यूनियन के अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा, श्री अविक्षित रमन, श्री बीसी भट्ट, श्री गणेश पाठक, श्री विपिन चंद्रा, श्री ओपी पांडे समेत अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने राज्य में पत्रकारों के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Recent Comments