कीव ,07 सितंबर । शांति और युद्धविराम के लिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को दरकिनार करते हुए रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि रूस ने सैकड़ों ड्रोन से कीव को निशाना बनाया, जिसमें एक साल के मासूम बच्चे समेत कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। इन हमलों ने शांति की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है।
कीव नगर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि रूसी हमलों के बाद बचाव और राहत अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक इमारत के मलबे से एक साल के बच्चे का शव बरामद किया गया, जिससे इलाके में मातम पसर गया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, रूसी ड्रोन का मलबा शहर के स्वियातोशिन्स्की और डार्नित्स्की जिलों में रिहायशी इमारतों पर गिरा। इन हमलों में एक सरकारी इमारत में आग लगने की भी खबर है।
यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करने के लिए कई कूटनीतिक प्रयास चल रहे हैं। हालांकि, इन प्रयासों को अब तक कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली है, क्योंकि रूस और यूक्रेन दोनों ही अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं।
एक दिन पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमलों की भयावहता का जिक्र करते हुए कहा था कि सितंबर के शुरुआती छह दिनों में ही रूस ने यूक्रेन पर 1300 से ज्यादा ड्रोन, 900 गाइडेड हवाई बम और 50 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इन ताजा हमलों से यह साफ हो गया युद्ध रुकने की बजाय और तेज होता जा रहा है।
एक तरफ शांति की बातें, दूसरी तरफ कीव पर ‘ड्रोन वाला प्रहार, रूस के ताबड़तोड़ हमलों से दहला यूक्रेन
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments