देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून एक ऐसे भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रही है, जहाँ फैशन, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण एक ही मंच पर नजर आएंगे। 8 मार्च 2026 को देहरादून में ‘डून ग्लैम गर्ल’ (Miss & Mrs Doon Glam Contest) का आयोजन किया जा रहा है, जो केवल एक फैशन प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा और व्यक्तित्व को पहचान देने का मंच बनेगा।
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर की प्रतिभाशाली महिलाएं और युवतियाँ अपनी कला, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना, उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना और समाज में उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देना है।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत होगी Mrs Uttarakhand रिदम शर्मा की विशेष उपस्थिति। अपनी सशक्त सोच, आत्मविश्वासी व्यक्तित्व और प्रेरणादायक सफर के लिए पहचानी जाने वाली रिदम शर्मा इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास ऊर्जा और गरिमा मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही Miss Uttarakhand 2025 की प्रथम रनर-अप वैष्णवी लोहानी भी आयोजन में उपस्थित रहेंगी, जो अपनी उपस्थिति से प्रतिभागियों और दर्शकों को प्रेरित करेंगी।

‘दून ग्लैम गर्ल’ प्रतियोगिता में केवल रैंप वॉक ही नहीं, बल्कि लाइव परफॉर्मेंस, इंटरएक्टिव सेशंस, ग्रैंड ब्यूटी पेजेंट, आर्ट वर्कशॉप, फाइन आर्ट एग्ज़िबिशन, लकी ड्रॉ, गिफ्ट्स, फोटो सेशन और भव्य अवॉर्ड सेरेमनी जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए सीखने, आगे बढ़ने और खुद को निखारने का सुनहरा अवसर साबित होगा।
आयोजकों का कहना है कि यह बहुआयामी कार्यक्रम महिलाओं को न केवल मंच देगा, बल्कि उन्हें अपने सपनों की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाने की प्रेरणा भी देगा।
कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए ई-मेल info@akaayaevents.com या मोबाइल नंबर (+91) 9899861888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Recent Comments