एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत के लोकतांत्रिक भविष्य के लिये महत्वपूर्ण कदम: बाली

काशीपुर(आरएनएस)।   मेयर दीपक बाली ने कहा है कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत में चुनावी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। जो भारत के लोकतांत्रिक भविष्य के लिये महत्वपूर्ण कदम है। बुधवार को नगर निगम सभागार में पार्षदों के साथ बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मेयर बाली ने कहा कि इसकी पहल पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। जिसे मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया। इस नीति से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का विचार किया जा रहा है। जिससे देश की प्रशासनिक स्थिरता, आर्थिक प्रबंधन और सुशासन को मजबूती मिलेगी। कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव से अविरल विकास कार्य होंगे। बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लागू होती है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। एक साथ चुनाव से सरकारें निर्बाध रूप से विकास योजनाओं को लागू कर सकेंगी।कहा कि लगातार चुनावों के कारण कई बार मतदाता मतदान के प्रति उदासीन हो जाते हैं। यदि चुनाव एक साथ होंगे, तो मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा और राजनीतिक स्थिरता बनेगी।‌ इससे पूर्व मेयर और पार्षदों ने इसके समर्थन में एक प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति को भेजा। यहां पार्षद पुष्कर विष्ट, अनिता कांबोज, दीपा पाठक, वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, बीना नेगी, ‌अंजना, कुलदीप शर्मा, सीमा सागर, अशोक सैनी, अनूप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, बिट्टू राणा आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments