श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा केन्द्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की 24वीं विद्यापरिषद् की बैठक में केन्द्र स्थापना की अनुशंसा के बाद, कार्यपरिषद् की 32वीं बैठक में अनुमोदित किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो॰ वाई॰पी॰ रैवानी ने आज यह अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि यह केन्द्र विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (मुक्त एवं दूरस्थ ज्ञान अर्जन कार्यक्रम और ऑनलाइन कार्यक्रम) विनियम 2020 के प्राविधानों के पूर्ण अनुरूप स्थापित किया गया है। केन्द्र इन विनियमों में निर्दिष्ट दिशानिर्देशों एवं मानकों के अनुसार ही कार्य करेगा। इस स्थापना से विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम जुड़ने की उम्मीद है।
यहां देखें अधिसूचना


Recent Comments