“ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक”: वीकेंड पर दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 500 से अधिक लोगों से पूछताछ

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 चालक गिरफ्तार, यातायात नियम तोड़ने पर वसूला 32,500 रुपये जुर्माना

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में शनिवार रात दून पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत जनपद भर में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर व देहात क्षेत्र में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

22-23 अगस्त की रात चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ की, जिनमें से 53 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के बाद 81 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान काटे गए।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 चालकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 36 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 32,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 46 वाहन चालकों के खिलाफ माननीय न्यायालय में चालान करते हुए 23 वाहनों को सीज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments