ऑपरेशन प्रहार : हुड़दंग मचाते 3 युवक गिरफ्तार

खुडबुड़ा मंडी में दो पक्षों के बीच मारपीट, शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस का अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस को 1 मई को सूचना मिली कि खुडबुड़ा मंडी क्षेत्र में कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़कर मारपीट और गाली-गलौज में बदल गया था।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गए। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त:,आर्यन कुमार (18), निवासी गुजरा बाजार बलिया, वर्तमान पता खुडबुड़ा, अनुष साहनी (18), निवासी बिंदाल बस्ती, देहरादून, सूरज (19), निवासी चुक्खुवाला, देहरादून

पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments