

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस ने अलग‑अलग थाना क्षेत्रों में तेज कार्रवाई करते हुए 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 8.08 ग्राम स्मैक, 736 ग्राम गांजा, लगभग 10 पेटियों से अधिक देसी शराब और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त कई वाहनों को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।
एसएसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि” के लक्ष्य को साकार करने हेतु सभी थानों को सघन चैकिंग और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में जिलेभर में लगातार रेड और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
विकासनगर में पुलिस ने 11 जुलाई को दो आरोपियों दिलदार (28) और सुमित (26) को गिरफ्तार किया। दिलदार के पास से 8.08 ग्राम स्मैक तथा सुमित के पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दिलदार पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुक़दमे दर्ज किए गए हैं।
ऋषिकेश पुलिस ने 11 व 12 जुलाई को अलग‑अलग स्थानों से चार शराब तस्करों — कृष्णा (52), राखी (25), सौरभ पासवान (20) और सुमित (22) — को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 180+180+64+71 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई तथा संबंधित स्कूटियाँ भी जब्त की गईं।
नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में 11 जुलाई को चेकिंग के दौरान कुमार हर्षवर्धन (20) को कनिष्क अस्पताल के पास से 736 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार का निवासी बताया जा रहा है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थानों में आवश्यक कानूनी कार्यवाही और मामलों की विवेचना जारी है। एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि जिले में नशे की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके।

Recent Comments