
देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि के संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना रायपुर पुलिस ने बुधवार को एक महिला नशा तस्कर को लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 5.02 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना रायपुर की पुलिस टीम ने चूना भट्टा रायपुर के पास चेकिंग के दौरान 37 वर्षीया भारती देवी पत्नी मुकेश साहनी, निवासी चूना भट्टा, पानी की टंकी के पास, रायपुर देहरादून, मूल निवासी दरभंगा बिहार को दबोच लिया।

अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21 7NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
यह कार्रवाई महिला पुलिस टीम — उपनिरीक्षक नीमा, हेड कांस्टेबल दमयन्ती और हेड कांस्टेबल सरिता द्वारा अंजाम दी गई।

Recent Comments