ऑपरेशन प्रहार: मालदेवता में बिना लाइसेंस शराब पिलाने वाले दो ढाबा संचालक गिरफ्तार

देहरादून । जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना रायपुर पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस और परमिट के होटल/ढाबों में शराब पिलाने वाले दो प्रतिष्ठान संचालकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 मई की रात थाना रायपुर पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में होटल-ढाबों की जांच की। इस दौरान दो रेस्टोरेंट संचालक बिना वैध लाइसेंस के अपने प्रतिष्ठानों में शराब पिलाते पाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक बिष्ट निवासी हरीपुर नवादा, देहरादून और मदन सिंह पुंडीर निवासी मालदेवता, रायपुर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना रायपुर में मु0अ0सं0 185/26 और 186/26 के तहत धारा 60/68 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मौके पर ढाबे में शराब पी रहे लोगों को भी थाने लाकर उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने साफ किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments