ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा प्रहार : मंदिर और वाहन चोरी का पर्दाफाश, 7 आरोपी दबोचे

देहरादून।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मंदिर चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है, वहीं सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे युवकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। इन तीनों मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 10 जून को मिल रोड स्थित शिव मंदिर से पीतल और तांबे के दीपक, कलश, घंटी तथा अष्टधातु की विष्णु-लक्ष्मी मूर्ति समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 11 जून को सौंग नदी पुराने पुल के पास से आरोपी छोटू उर्फ ढापली (20 वर्ष) निवासी चांदमारी डोईवाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करना कबूल किया।

वहीं कोतवाली कालसी पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 10 जून को कालसी क्षेत्र से चोरी हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूके-16-ई-5426) के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 12 जून को लालढांग किलोड पुल के पास से कपिल (22 वर्ष) और सतपाल (22 वर्ष) निवासी अमराया कालसी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। दोनों आरोपी भी नशे के आदि बताए गए हैं और नशे की जरूरतों के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इसके अलावा कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंडी चौक क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा और हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने चारों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल रहमान (19), काला (35), फैसल (21) और रईस (28) निवासी विकासनगर शामिल हैं।

दून पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल घटनाओं का शीघ्र खुलासा हो रहा है, बल्कि अपराधियों में भी कानून का भय व्याप्त हो रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments