वीकेंड रश को लेकर दून पुलिस तैयार, पर्यटकों और परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

14 जून को होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेगी विशेष प्राथमिकता, डायवर्जन से रखा जाएगा मुक्त

देहरादून। आगामी वीकेंड पर मसूरी, चकराता, ऋषिकेश तथा अन्य पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों की संभावित भारी आवाजाही को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 13 और 14 जून के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्कूलों की छुट्टियां, भीषण गर्मी, चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और वीकेंड के कारण जनपद में यातायात का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहने की संभावना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तैयार इस विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत शहर से लेकर पर्यटन स्थलों तक प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील चौराहों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और संभावित जाम वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि वाहनों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक इस दौरान मसूरी, चकराता, ऋषिकेश और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों की ओर रुख कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा तथा ऋषिकेश-तपोवन क्षेत्र में राफ्टिंग गतिविधियों के चलते भी वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। हाल ही में विकसित एक्सप्रेस-वे के कारण भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
इस बीच 14 जून को आयोजित होने वाली विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के वाहनों को डायवर्जन व्यवस्था से मुक्त रखा जाएगा तथा उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ता है तो स्थिति के अनुसार विभिन्न मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन लागू किए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत रूट और डायवर्जन प्लान अलग से जारी किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी रूट प्लान और डायवर्जन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। प्रशासन का कहना है कि जनसहयोग से ही सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

रुट / डायवर्जन प्लान निम्नवत है

*दिल्ली / हरियाणा / गाजियाबाद / मेरठ / मुज्जफरनगर / सहारनपुर/ रुडकी  से मसूरी / चकराता जाने वाले वाहनों हेतु रुट प्लान* – 

*(उत्तर प्रदेश / हिमांचल प्रदेश) से  मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान)*

1- एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए –  *प्लान A*-  डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट  – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – आई0एस0बी0टी0 – शिमला बाईपास – सेंट ज्यूड चौक – कमला पैलेस – बल्लीवाला फ्लाई ओवर –बल्लूपुर –  कैन्ट तिराहा – सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा– पुरकुल गांव तिराहा – कुठालगेट – मसूरी

*प्लान B* – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा -सेन्ट ज्यूड चौक -कमला पैलेस -बल्लूपुर चौक- कैण्ट चौक- सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गाँव-किमाडी से हाथीपांव होते हुये मसूरी जा सकेंगे

2- एक्सप्रेस वे (डाटकाली से  चकराता ) के लिए – डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट– ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक – नया गांव – सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर – लांघा रोड़ से –चकराता

3- प्रेमनगर – बल्लूपुर चैक – कौलागढ – कैन्ट तिराहा – सफ्लाई डिपो-किमाड़ी-लम्बीधार- हाथीपांव – जीरो बैंड – मसूरी

*वापसी का रुट प्लान*-

 *मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए*

कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़ -सांई मंदिर  डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से  सी0एस0डी0 तिराहा – कैन्ट तिराहा- बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक

 *मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए*-

कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर – डायवर्जन- दिलाराम-यू0के0लिप्टस-ई0सी रोड़ –फब्बारा चौक –रिस्पना पुल- आई0एस0बी0टी0- आशारोड़ी

 *मसूरी से ऋषिकेश मार्ग*

कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर-किरशालीचौक –कालागांव –मालदेवता-थानों रोड़-भानियावाला तिराहा – ऋषिकेश ।

*ऋषिकेश / हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट*:-

(i) ऋषिकेश – एयरपोर्ट तिराहा- एस0डी0आर0एफ0 तिराहा-थानो रोड़-महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग- आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी

(ii) डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला – पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी

*दबाव होने की स्थिति में*

(i) डोईवाला – मिंयावाला- नत्थूवाला- पुलिया नं0 6- लाडपुर- सहस्त्रधारा क्रासिंग – आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी

(ii) नेपाली फार्म तिराहा –भानियावाला तिराहा – पी0एन0बी0 तिराहा- थानो रोड़ – महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी

(iii) हरबर्टपुर- विकासनगर- आरा मशीन बाड़वाला – जुड्डो- यमुना पुल – कैप्टी फॉल- मसूरी

*वापसी के लिए रुट* –

*ऋषिकेश के लिए* – मसूरी – कोठालगेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक- सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा- थानो रोड़ तिराहा- ऋषिकेश

*हरिद्वार के लिए* – मसूरी – कोठालगेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक- सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा- थानो रोड़ तिराहा- भानियवाला – हरिद्वार

*देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान* –

*1- पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर* – मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा।

*2- सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर* – एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा

*1-सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर* – सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जायेगा।

*2- गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर* – गुच्चुपानी तिराहा पे बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा।

*मसूरी क्षेत्रान्तर्गत Parking / Traffic Plan*
*प्लान-A*
 मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा ।
 मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान B को लागू किया जाएगा ।
*प्लान-B*
 इस प्लान के अन्तर्गत पर्यटकों के वाहनो को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जायेगा जहां से पर्यटको को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा ।
 किंग क्रेग पार्किग फुल होने की दशा मे प्लान C को लागू किया जाएगा
*प्लान-C*
 इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से से हाथीपाँव रोड होते हुये जीरो प्वांइट की ओर डायर्वट किया जायेगा तथा मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जायेगा ।

*ऋषिकेश हेतु Traffic  Plan*
Weekend के दृष्टिगत यातायात को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा वृहद यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके अन्तर्गत स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप यातायात प्रबन्धन से सम्बन्धित  Plan A, Plan B ,Plan C  बनाये गये है। जो यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर लागू किया जायेगा।

 *Plan A*- यातायात का दबाव कम होने पर निम्न प्रकार भेजा जायेगा

• Weekend हेतु हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से ऋषिकेश आने वाले छोटे-बडे वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जाएगा

सप्तऋषि  रायवाला  नेपाली फार्म  श्यामपुर चौकी  नटराज चौक  ढालवाला चौकी   भद्रकाली   बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा   तपोवन चौकी  ब्रहमपुरी  शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा

• Weekend हेतु देहरादून से ऋषिकेश आने वाले छोटे बड़े वाहनो को भेजा जाएगा।

देहरादून  नटराज चौक  ढालवाला चौकी   भद्रकाली   बाbZपास रोड़ होते हुये तपोवन तिराहा   तपोवन चौकी  ब्रहमपुरी  शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।

 *Plan B* यातायात का अधिक दवाब होने की स्थिति में सप्तऋषि  रायवाला  नेपाली फार्म लालतप्पड़  भानियावाला  रानीपोखरी  नटराज चौक  ढालवाला चौकी  भद्रकाली    बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा   तपोवन चौकी  ब्रहमपुरी   शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।

 *Plan C* यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में

सप्तऋषि  रायवाला  नेपाली फार्म लालतप्पड़  भानियावाला  रानीपोखरी गुजराडा कट नरेन्द्रनगर प्लास्डा चौकी नरेन्द्रनगर भद्रकाली    बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा   तपोवन चौकी  ब्रहमपुरी   शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा ।
 Weekend समाप्त होने के उपरान्त पर्वतीय मार्गो से वापस आने वाले पर्यटक, जो हरिद्वार एवं हरिद्वार से आगे जाने वाले है, उनके वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जायेगा।

• शिवपुरी/ नीलकण्ठब्रह्मपुरी तिराहेगरुडचट्टी बायपास रोड़ होते हुये पशुलोक बैराजचीला होते हुये हरिद्वार भेजा जायेगा ।

 Weekend समाप्त होने के उपरान्त पर्वतीय मार्गो से वापस आने वाले पर्यटक जो ऋषिकेश या देहरादून मार्ग में जाने वाले है, उनके वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जायेगा।

• शिवपुरी  ब्रहमपुरी  तपोवन चौकी  तपोवन तिराहा बायपास रोड होते हुये भद्रकाली  ढालवाला चौकी   नटराज चौक  से गंतव्य को भेजा जायेगा।

*डायवर्जन प्लान*

 यातायात का अत्यधिक दवाब होने की स्थिति में बडे वाहनो (हैवी ट्रैफिक) को नेपाली फार्म से देहरादून की ओर डायवर्ट किया जायेगा तथा ऋषिकेश में रात्रि में नो-एण्ट्री खुलने के बाद ही प्रवेश करने दिया जायेगा।

भारी वाहन नेपाली फार्म – लालतप्पड़ – भानियावाला – रानीपोखरी – नटराज चौक के ऋषिकेश के रास्ते आवागमन कर सकेगे।

 यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में मुनिकीरेती की ओर से आने वाले वाहनो को मुख्य हरिद्वार मार्ग से वन-वे करते हुये  श्यामपुर की ओर भेजा जायेगा एवं श्यामपुर से आने वाला प्रत्येक वाहन बाईपास रोड़ पर डायवर्ट करने के साथ-साथ पुरानी चुंगी, पुराना बस अडडे से भी वाहनो को नटराज चौक की ओर भेजा जायेगा, मुनिकीरोती ऋषिकेश हरिद्वार मुख्य मार्ग को केवल श्यामपुर जाने वाले वाहनो हेतु वनवे किया जायेगा।

 चन्द्रभागा पुल से जयराम आश्रम तिराहा हरिद्वार रोड तक आटो /विक्रमों के लिये जीरो जोन घोषित किया गया है । इस बीच कोई भी ऑटो/ विक्रम सवारी उतारने एवं बैठाने हेतु नहीं रुकेगा।

 यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में प्लान-सी के अनुसार आटो, विक्रम को भी श्यामपुर चौकी से बाईपास रोड़ में डायवर्ट किया जायेगा।

 कुछ पर्यटक बडी बसों के माध्यम से Weekend हेतु ऋषिकेश पहुचते है, ऐसी बसों को ढालवाला एवं आईएसबीटी पार्किग में पार्क करा कर छोटे वाहनो द्वारा निर्धारित रुट से भेजा जायेगा।

 ढालवाला एवं आईएसबीटी पार्किग फुल होने पर आईडीपीएल स्थित अस्थायी पार्किग में वाहनो को पार्क कर छोटे वाहनो से निर्धारित रुट से भेजा जायेगा I

 रोड़वेज की समस्त बसे चौकी श्यामपुर तिराहा से बाईपास रोड़ होते हुये नटराज चौक से आईएसबीटी आती है एवं बाहर जाने वाली रोडवेज भी इसी रुट से बाहर जाती है । पर्वतीय मार्ग में जाने वाले रोडवेज/ गढ़वाल मण्डल की बसो को नटराज, ढालवाला बाईपास रोड़ से भेजा जाएगा ।

*ऋषिकेश क्षेत्र पार्किंग स्थल*

1- ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश
2- भरत इंटर कालेज ऋषिकेश
3- आईडीपीएल पोस्ट ऑफिस के पास
4- कालीकमली आश्रम ऋषिकेश
5- निर्मल धर्मशाला

*विकासनगर क्षेत्र पार्किंग स्थल*

1- मेला ग्राउण्ड बाडवाला
2- हरबर्टपुर बस स्टैण्ड
3- कटापत्थर
4- विकासनगर बाजार
5- ब्रकुलीन मार्सलॉ (BDM) स्कूल विकासनगर
6- नयां गांव पुलिस चौकी से 30 मी0 आगे ( क्षेत्रफल 1.5 बीघा )
7- नया गांव पुलिस चौकी से 100 मी0 आगे (क्षेत्रफल 12 बीघा)

*मसूरी क्षेत्र पार्किंग स्थल*

1- पिक्चर पैलेस
2- लण्ढौर रोड
3- कैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड
4- टाउन हॉल के नीचे
5- किंग क्रेग
6- मसूरी स्थित समस्त होटल
7- कम्पनी गार्डन रोड पर
8-  मैसानिक लॉज बस अड्डा / पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड
9- विकास होटल पार्किंग कुलडी
10- गज्जी बैंड में सड़क किनारे

*देहरादून क्षेत्र पार्किंग स्थल*

1- रेंजर्स ग्राउण्ड, नियर बुद्धा चौक
2- परेड ग्राउण्ड, नियर तिब्बती मार्केट
3- पुराना रोडवेज बस अड्डा नियर तहसील चौक
4- काबुल हाउस नियर सर्वे चौक
5- कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
6- एमडीडीए पार्किंग नियर घण्टाघर
7- राजीव गांधी कॉम्पलैक्स नियर तहसील चौक
8- जनपथ कॉम्पलैक्स, नियर बिन्दाल पुल चकराता रोड

*अपील / एडवाइजरी*:-

1- *अति-आवश्यक सेवा* (Ambulance, police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा । इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल /दूध/गैस) आदि के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास करवाया जायेगा।

2- *दिनांक 14/06/2026 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के वाहनों को अति-आवश्यक सेवा वाले वाहनों की तरह रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा । सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र जाने हेतु प्राथमिकता दी जायेगी ।*

3- NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा तथा आवश्यक वैद्याानिक कार्यवाही की जायेगी।

4- धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

5- किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान का पालन करें

6-  ट्रैफिक सम्बन्धी अपडेट्स पाने के लिए देहरादून पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज (Facebook/Instagram/Twitter) को फोलो करें ।

7- Weekend पर मसूरी / ऋषिकेश / देहरादून / विकासनगर आने वाले समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे मार्गों पर प्रदर्शित सूचना बोर्ड (फ्लैक्स) का अनुपालन / अनुसरण करें ।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments