पुलिस लाइन में होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षकों की पासिंग आउट परेड, 15 जवान मुख्यधारा में शामिल

देहरादून। एसएसपी देहरादून की गरिमामयी उपस्थिति में मंगलवार को पुलिस लाइन देहरादून में होमगार्ड के हवलदार प्रशिक्षकों की पासिंग आउट सेरेमनी आयोजित की गई। सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 15 हवलदार प्रशिक्षक मुख्यधारा में शामिल हुए।

02 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस गहन प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।

एसएसपी ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी को पूरी लगन और सत्यनिष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

प्रशिक्षण के दौरान हवलदार प्रशिक्षुओं को अंत: कक्ष में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, भारतीय संविधान, पुलिस एवं होमगार्ड संगठन, कर्मचारी आचरण नियमावली तथा बाह्य कक्ष में परेड प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पीटी/पीई, योगा और यूएसी आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

सेरेमनी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को एसएसपी द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

  • अंत: कक्ष में प्रथम: हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड हिमानी करायत
  • बाह्य कक्ष में प्रथम: हवलदार प्रशिक्षक होमगार्ड सूरज सिंह
  • सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट: हवलदार प्रशिक्षक ललित सिंह
  • परेड कमांडर: हवलदार प्रशिक्षक ललित सिंह

एसएसपी ने प्रशिक्षुओं को उनके कर्तव्यों के महत्व को समझाते हुए ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त आरटीसी स्टाफ और प्रशिक्षुओं के परिजन मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments