नशे के खिलाफ पौड़ी पुलिस का कड़ा प्रहार, 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

थलीसैंण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पौड़ी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थलीसैंण पुलिस ने एक संदिग्ध ALTO कार (वाहन संख्या UK13-4855) से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

चेकिंग के दौरान हुई बड़ी कार्रवाई

दिनांक 13.12.2025 को थानाध्यक्ष थलीसैंण लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थलीसैंण बस अड्डे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध ALTO कार को रोका गया और उसकी गहन तलाशी ली गई। वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दलीप सिंह, निवासी ब्यासी, थलीसैंण को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद माल की जानकारी

अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें शामिल हैं:

  • 04 पेटी क्वाटर Soulmate Black Special Whisky
  • 04 पेटी क्वार्टर Mcdowells No 1 Select Whisky
  • 04 पेटी बोतल Mcdowells No 1 Select Whisky
  • 04 पेटी बोतल Soulmate Black Special Whisky
  • 02 पेटी अद्धा Soulmate Black Special Whisky
  • 02 पेटी अद्धा Mcdowells No 1 Select Whisky

अवैध शराब और वाहन जब्त, मामला दर्ज

पुलिस ने अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना थलीसैंण में मु0अ0सं0-25/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • दलीप सिंह पुत्र भगत सिंह
  • निवासी ग्राम ब्यासी पो0-बगवाड़ी थाना थलीसैंण
  • उम्र- 46 वर्ष

पुलिस टीम

  1. निरीक्षक लाखन सिंह (थानाध्यक्ष थलीसैंण)
  2. कां0 42 दिलदार सिंह

पौड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments