नशे में ड्राइविंग पड़ रही भारी – पौड़ी पुलिस कर रही लगातार वाहनों को सीज
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 चालकों के वाहन सीज़- डीएल निरस्त,95 नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही।
पौड़ी: सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को सुनिश्चित करने की दिशा में पौड़ी पुलिस ने एक कठोर अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के सख्त निर्देशों पर, जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव” (शराब पीकर वाहन चलाना) के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जा रही है।
इस सघन चेकिंग अभियान के तहत, पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे 09 चालकों को मौके पर ही पकड़ा और उनके वाहनों को तत्काल सीज़ कर दिया। इसके साथ ही, इन सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त करने की सख्त प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई कोटद्वार (06), लक्ष्मणझूला (01) और यातायात कोटद्वार (02) क्षेत्रों में की गई।

इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध भी कड़ा चालान कर सख्त कार्यवाही की गई।
एसएसपी पौड़ी ने सभी थाना और यातायात प्रभारियों को दिन-रात सघन चेकिंग जारी रखने के आदेश दिए हैं। पौड़ी पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे अभियान प्रतिदिन जारी रहेंगे, ताकि देवभूमि की सड़कों पर सुरक्षा और यातायात अनुशासन की मिसाल कायम हो सके। यह कार्रवाई नशे में वाहन चलाकर दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वालों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है।

Recent Comments