
लिवर की समय पर जांच जरूरी, स्वास्थ्य शिविर का उठाएं लाभ – बलवीर सिंह नेगी
देहरादून। उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, देहरादून के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने क्षेत्रवासियों से 9 जून को आयोजित निःशुल्क लिवर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और उसकी समय-समय पर जांच कराना स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देने का आग्रह किया।
इसी क्रम में कृष्णा मेडिकल सेंटर, इन्द्र रोड, डालनवाला द्वारा 9 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक “Protect Liver, Preserve Life” विषय पर निःशुल्क लिवर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आधुनिक फाइब्रोस्कैन (FibroScan) तकनीक के माध्यम से लिवर की जांच की जाएगी।
फाइब्रोस्कैन एक सुरक्षित, दर्दरहित और अत्याधुनिक जांच पद्धति है, जिसके जरिए बिना बायोप्सी के लिवर में फैट (Fatty Liver) एवं फाइब्रोसिस (Fibrosis) की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। कुछ ही मिनटों में पूरी होने वाली यह जांच लिवर रोगों की समय रहते पहचान करने में बेहद कारगर मानी जाती है।
यह शिविर विशेष रूप से मधुमेह, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल तथा फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के इच्छुक सभी नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
शिविर 9 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कृष्णा मेडिकल सेंटर, इन्द्र रोड, डालनवाला, देहरादून में आयोजित होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस जनहितकारी स्वास्थ्य पहल में भाग लेने का आह्वान किया है।
“स्वस्थ लिवर – स्वस्थ जीवन की आधारशिला”

Recent Comments