मुस्लिम समाज के लोगों ने चादर चढ़ाकर प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी  

रुड़की(आरएनएस)।    वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर दुआओं का दौर जारी है। एक तरफ हिंदू समुदाय के लोग मंदिरों में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोग दरगाह पर चादर चढ़ाकर प्रसिद्ध संत के स्वास्थ्य को लेकर दुआएं मांग रहे हैं।
कलियर दरगाह साबिर पाक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने चादर चढ़ाकर प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह में हाजिरी लगाकर उनकी सलामती की दुआएं भी मांगी। संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने से देशभर के भक्त काफी मायूस और परेशान हैं। उनकी सेहत के लिए जगह-जगह दुआएं मांगी जा रही हैं। दुआओं का असर है कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है।
यह विडियो भी देखें
इसी क्रम में मुस्लिम समाज ने प्रेमानंद महाराज के दीर्घायु और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लिए हुए थे।
वहीं सिंगर राजा तुर्क, शफीक साबरी, इस्तेखार साबरी समेत अन्य लोगों का कहना हैं कि प्रेमानंद महाराज जैसे लोग समाज को जोड़ने का काम करते हैं। वे हमेशा मानवता और इंसानियत का संदेश देते हैं। सभी को उनके बताई बातों को अमल में लाना चाहिए। उन्होंने जब से उनके अस्वस्थ होने की खबर सुनी है, मन दुखी है। हम लगातार दुआ कर रहे हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ हों और अपने भक्तों को आशीर्वाद दें। ऐसे लोग ईश्वर का वरदान होते हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments