1 अगस्त से दिल्ली में फ्री बस के लिए पिंक सहेली कार्ड अनिवार्य, बिना कार्ड देना होगा पूरा किराया

नई दिल्ली। दिल्ली में महिला यात्रियों के लिए मुफ्त बस सेवा को लेकर नियम बदलने जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 1 अगस्त से महिलाएं बिना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं उठा सकेंगी।

दिल्ली परिवहन निगम डीटीसी ने आदेश जारी कर कहा कि 1 अगस्त से गुलाबी टिकट केवल उन्हीं महिला यात्रियों को जारी किए जाएंगे जिनके पास वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा। बस में चढ़ते समय उन्हें कार्ड टैप करना होगा। कार्ड टैप करने पर ही वे योजना की शर्तों के अनुसार मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

डीटीसी के अनुसार कागज आधारित गुलाबी टिकट को धीरे-धीरे बंद कर मुफ्त बस यात्रा को स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन महिला यात्रियों के पास 1 अगस्त से पिंक सहेली कार्ड नहीं होगा, उन्हें पिंक टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्हें डीटीसी और क्लस्टर बसों में यात्रा के लिए लागू किराया देकर सामान्य टिकट खरीदना होगा।

महिलाओं में कार्ड को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए डीटीसी ने बसों में विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें महिलाओं को कार्ड बनवाने की सलाह दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने कार्ड जारी करने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए शहरभर में 50 अधिकृत केंद्र स्थापित किए हैं। पात्र महिलाएं परिवहन विभाग और डीटीसी द्वारा अधिसूचित केंद्रों और काउंटरों से कार्ड प्राप्त कर सकती हैं।

अब तक लगभग 11 लाख पिंक सहेली कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य जुलाई के अंत तक यह संख्या बढ़ाकर 13 लाख करने का है। इसके बाद कार्ड को अनिवार्य कर दिया जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments