जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया गर्मजोशी से स्वागत, फाइटर जेट्स ने दी एस्कॉर्ट

जकार्ता,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

लैंडिंग से पहले इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। यह विशेष राजकीय सम्मान का प्रतीक है। इससे पहले मई 2026 में यूएई दौरे के दौरान F-16 और स्वीडन दौरे पर ग्रिपेन जेट्स ने भी पीएम के विमान को एस्कॉर्ट किया था।

6 दिवसीय इंडो-पैसिफिक दौरे पर मोदी

पीएम मोदी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के 6 दिवसीय दौरे पर हैं। इंडोनेशिया के बाद वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। यह दौरा भारत-इंडोनेशिया की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो के निमंत्रण पर वे 6-8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे। 2018 में उनके इंडोनेशिया दौरे के दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाया गया था। यह उनका संबंध बढ़ने के बाद पहला द्विपक्षीय दौरा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रबोवो 26 जनवरी 2025 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

एजेंडे में व्यापार, रक्षा और संस्कृति

दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। पीएम मोदी इस दौरान भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।

सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति प्रबोवो योग्याकार्ता स्थित प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा भी करेंगे। यह मंदिर भारत-इंडोनेशिया के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर केंद्रित है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments