दून में हंगामे पर पुलिस का शिकंजा: डोईवाला में सार्वजनिक शांति भंग करने वाले 3 गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में हंगामा करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त को शाम के समय हर्रावाला पैट्रोल पंप के पास स्थित बिकानेर स्वीट शॉप के सामने दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दोनों पक्ष सार्वजनिक मार्ग पर हंगामा करने लगे, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस ने हंगामा करने वाले तीनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद सिंह रावत (34 वर्ष, निवासी रुद्रप्रयाग), उदित चंद (27 वर्ष, निवासी कुआंवाला, डोईवाला) और राम सिंह (26 वर्ष, निवासी रुद्रप्रयाग) के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलेश गौड़, हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह और कांस्टेबल सुपरदास की टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है, जो सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास करते हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments