दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेंगे गड्ढे

दिल्ली,04मार्च2025(एजेंसिया)दिल्ली की नवनिर्वाचित सरकार ने सड़कों के गड्ढों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली की सड़कों पर 7,000 गड्ढे भरने के लिए 30 अप्रैल तक की समयसीमा तय की है। विभाग ने आधिकारिक संदेश में यह जानकारी दी गई। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों को जारी निर्देश में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 21 फरवरी को दिल्ली मंत्रिमंडल के समक्ष दिए गए प्रस्तुतीकरण का हवाला दिया गया है।

20 लाख वर्ग मीटर सड़क की होगी पहचान

संदेश में कहा गया कि इस प्रस्तुति में विभिन्न निविदाएं आमंत्रित करने और कार्य प्रारंभ करने के लिए कुछ समय सीमा निर्धारित की गई हैं। इसलिए, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे इन समय सीमाओं का पालन सुनिश्चित करें। संलग्न प्रस्तुति के अनुसार, विभाग की रखरखाव वाली वैन का उपयोग करके गड्ढों को भरा जा रहा है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी ने 20 लाख वर्ग मीटर सड़क के ऐसे हिस्सों की पहचान की है, जिनकी मरम्मत की आवश्यकता है।

दिल्ली चुनाव में भी बना था मुद्दा

इन मरम्मत कार्यों के लिए 15 मार्च तक निविदा जारी की जा सकती है तथा कार्य पूरा करने का लक्ष्य 30 अप्रैल निर्धारित किया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली कथित खराब सड़कें एक प्रमुख मुद्दा रहा था। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवगठित सरकार में लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह इस पहल की देखरेख कर रहे हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments