देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर देहरादून–2025 के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। मंच पर उतरे 18 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में आत्मविश्वास से भरी रैंपवॉक और ग्रूमिंग के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और दर्शकों व जजों की खूब सराहना बटोरी।
आयोजकों के मुताबिक इससे पहले ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने शिरकत की थी, जिनमें से छंटनी कर फाइनल राउंड के लिए 18 प्रतिभागियों का चयन किया गया। पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से आए युवाओं ने फैशन, पर्सनैलिटी और कम्युनिकेशन कौशल से यह संदेश दिया कि उत्तराखंड के युवा किसी भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं।

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीजन की शुरुआत ऑडिशन से हो चुकी थी और अब यह प्रतियोगिता एक पहचान बन चुकी है। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने कहा कि जिस तरह हर साल मिस उत्तराखंड का आयोजन सफलतापूर्वक होता है, उसी तरह मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता भी लगातार जारी रहेगी, ताकि राज्य के युवाओं को मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न डिजाइनर्स की ड्रेसेज में रैंपवॉक कर अपने फैशन सेंस और स्टाइल का प्रदर्शन किया। आयोजन में प्रायोजक के रूप में शेखर बाय मयंक, सेंट्रियो मॉल, न्यू ईरा फोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर एंड इवेंट्स ने सहयोग दिया, जिससे शो और अधिक आकर्षक बन सका।


जज की भूमिका में इंद्राणी पांधी, एनी सिंह, हिमानी रावत, कशिश गोयल, अनिल शर्मा और रितु बहुगुणा ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति और व्यक्तित्व के आधार पर मूल्यांकन किया। मंच पर मिस उत्तराखंड–2025 स्मृति रावत, फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहानी, सेकेंड रनरअप आंचल फरस्वान, याशिका सिंह, आशी धीमान, भूमि शर्मा, कविता सती सहित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता की अन्य फाइनलिस्ट की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम में ग्लैमर और जोश का खास रंग भरा।


Recent Comments