रोमांचक मुकाबले में DM प्रशांत आर्य का जलवा, आखिरी गेंद पर चौका जड़कर दिलाई ऐतिहासिक जीत

पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश देने खुद बाइक चलाकर मनेरा स्टेडियम पहुंचे डीएम ।

उत्तरकाशी । जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के बीच रविवार को मनेरा स्टेडियम में एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। अंतिम ओवर तक चले इस बेहद उतार-चढ़ाव वाले मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम ने पत्रकार इलेवन को हराकर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पत्रकार इलेवन के कप्तान बलबीर परमार ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पत्रकार इलेवन ने शानदार खेल दिखाते हुए निर्धारित 15 ओवरों में जिला प्रशासन के सामने 130 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जिला प्रशासन की ओर से भुवनेश भट्ट ने दो विकेट एवं डीएम प्रशान्त आर्य एवं कर्मवीर ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने भी धमाकेदार शुरुआत की। जिला प्रशासन की ओर से अंकेश ने 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं निखिल बिष्ट ने 27 रन की पारी खेली। जबकि जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर शर्मा और सहायक कोषाधिकारी शिवकुमार ने सधी हुई पारी खेलकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। मैच का रोमांच अंतिम क्षणों तक बना रहा,लेकिन जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने क्रीज पर डटकर बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर शानदार चौका मारकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी। वहीं पत्रकार इलेवन की ओर से कप्तान बलवीर परमार,जगदीश पंवार,अमेंद्र बिष्ट ने एक एक विकेट अपनी टीम के लिए हासिल किए।

इस मैच का एक विशेष आकर्षण जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की सादगी रही। सरकारी तामझाम और सुविधाओं को छोड़कर डीएम स्वयं मोटर बाइक चलाकर मनेरा स्टेडियम पहुंचे। उनके इस कदम की खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल जहां शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, वहीं लगातार काम के दबाव के बीच कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने और नई ऊर्जा भरने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि जिला प्रशासन और मीडिया जगत के बीच के समन्वय और सौहार्द को भी और मजबूत किया।

मैत्री क्रिकेट मैच में प्रकाश रांगड एवं पृथ्वीदत्त नैथानी ने शानदार कमेंट्री कर दर्शकों एवं क्रिकेट प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी,आपदा समन्वयक जय पंवार, मुख्य व्यैक्तिक अधिकारी राजेश पैन्यूली,पत्रकार इलेवन के दीपक नौटियाल सहित अन्य अधिकारी एवं प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments