प्रेम चंद को बहुत पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था: सुबोध

हरिद्वार(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को कनखल के जगतगुरू आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कोई आदमी गया और मैं बोलूं ठीक हुआ। यह बोलना अच्छी बात नहीं है। कहा कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि उनको यह बहुत पहले कर देना चाहिए था। पहले तो सुबोध उनियाल पत्रकारों के सामने प्रेमचंद के मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने से बचते रहे लेकिन आखिरी समय में यह बातें बोल गए। जगतगुरू आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य और कैबिनेट मंत्री के बीच काफी देर तक धर्म और अध्यात्म से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शंकराचार्य से उन्हें प्रेम है। अक्सर वह जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। कहा कि शंकराचार्य संघ की पृष्ठभूमि से हैं। साथ ही विद्यार्थी परिषद में रहे हैं। इस कारण शंकराचार्य से थोड़ी राजनीतिक बात होती हैं लेकिन ज्यादातर बातें धार्मिक होती हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments