पौड़ी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम बनेगा आकर्षण का केंद्र

पौड़ी, 13 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार स्थित एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध, स्वच्छ और भावनात्मक रूप से प्रेरक बनाया जाए।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत मां-उपवन का सृजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी मां के नाम पर पौधारोपण करेंगे। साथ ही जनपद के अमृत सरोवरों पर विशेष आयोजन होंगे और घर-घर ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ध्वजारोहण की समय-सारिणी के अनुसार, सभी कार्यालयों में 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे और कलेक्ट्रेट में 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों को एलईडी बल्बों से सजाया जाएगा और देशभक्ति गीतों का प्रसारण लाउडस्पीकर के माध्यम से किया जाएगा। नगर निकायों को शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

खेल विभाग द्वारा 14 अगस्त को रन फॉर यूनिटी के तहत कंडोलिया पार्क से खांडयूसैंण पेट्रोल पंप तक दो वर्गों में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों, शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सभी खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों को ध्वज वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि झंडे किसी भी स्थान पर असम्मानजनक स्थिति में न पाए जाएं और प्लास्टिक के झंडों का उपयोग न किया जाए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रभात फेरी, गोष्ठी, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन छात्र-छात्राओं के माध्यम से कराया जाए। साथ ही प्रेक्षागृह में देशभक्ति वीडियो क्लिप का प्रसारण भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग के एसडीओ, बाल विकास अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments