नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक बढ़ाने की तैयारी, सीएम धामी के प्रस्ताव पर रेल मंत्री का सकारात्मक संकेत

देहरादून। उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक विस्तारित करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार शुरू कर दिया है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने आधिकारिक पत्र में बताया है कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गए विभिन्न रेल विस्तार संबंधी प्रस्तावों, विशेषकर नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक बढ़ाने के सुझाव का विस्तृत परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक एवं उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो उत्तराखंड की पश्चिमी भारत से सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे मुंबई सहित पश्चिमी राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासियों, व्यापारियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन राज्य है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। मुंबई तक सीधी रेल सेवा शुरू होने से राज्य के पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रेल मंत्रालय जल्द ही इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेकर राज्यवासियों को बड़ी सौगात देगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments