

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में कई अपर पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
तबादलों के तहत प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून से एएसपी देहात-2, देहरादून भेजा गया है। मनोज कत्याल, जो अब तक एएसपी हल्द्वानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उपसेनानायक नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में उत्तम सिंह नेगी को एएसपी ऊधमसिंहनगर से हटाकर एएसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरवंश सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से एएसपी हल्द्वानी बनाया गया है, जबकि शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी देहात हरिद्वार से एएसपी नगर देहरादून की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने अनुषा बडोला को एएसपी एटीसी हरिद्वार से एएसपी अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया है। वहीं अमित कुमार को एएसपी नैनीताल से एएसपी टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता से एएसपी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
तबादला सूची में मिथिलेश कुमार सिंह का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें 31वीं पीएसी के उपसेनानायक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई है। अभय सिंह को एएसपी हरिद्वार से एएसपी हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया है। वहीं दीपक सिंह को एएसपी टिहरी से एएसपी हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के इस फेरबदल को पुलिस विभाग में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के पुनर्विन्यास के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदले जाने से पुलिस प्रशासन के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Recent Comments