कमेलपुर में जनसंवाद शिविर: देशराज कर्णवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

हरिद्वार समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने ग्राम कमेलपुर में आयोजित जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के अंतर्गत देशराज ने रविदास मंदिर प्रांगण , कमेलपुर में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विधवा पेंसन, और रासन कार्ड सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।

श्री देशराज ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमेलपुर के इस शिविर में 19 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। इनमें सर्वाधिक रान कार्ड से संबंधित थी। कर्णवाल के निर्देश पर मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा 08 समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर श्री कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार गांव, गरीब, किसान एवं जरूरतमंद नागरिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों एवं जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments