देहरादून में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 2.34 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

देहरादून। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिला चिकित्सालय (महात्मा गांधी शताब्दी) से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत के साथ ही जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई।

इस अवसर पर मिशन निदेशक डॉ. संदीप तिवारी, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डॉ. निधि रावत, वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर.के. टम्टा, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद देहरादून में इस अभियान के दौरान 2,34,600 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 1,505 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। साथ ही 1,498 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान को सफल बनाएंगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments