
बेंगलुरु,19 अपै्रल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा. इस बार उन्हें पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से मात दी. शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मैच बारिश के कारण दो घंटे की देरी से शुरू हुआ.
जिसकी वजह से मैच को घटाकर 14 ओवर-प्रति-साइड कर दिया गया, जिसमें विशेष खेल परिस्थितियों के कारण केवल तीन गेंदबाजों को अधिकतम 4 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति दी गई, और एक को दो ओवर की अनुमति दी गई.
96 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया. नेहाल वडेरा ने 33 रनों की बेहतरीन पारी खेली,जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. लेकिन मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड टिम डेविड को दिया गया, क्योंकि उनकी 50 रनों की पारी की वजह से ही आरसीबी को मैच में बने रहने का मौका मिला था.
इस हार के साथ ही आरसीबी एकमात्र टीम है जिसने इस सीजन में अभी तक कोई घरेलू मैच नहीं जीता है. उसे पहले गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, उसके बाद दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली और अब पंजाब ने 5 विकेट से हरा दिया. इस के अलावा आरसीबी एक स्थान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम भी बन गई है.
टॉस हारने के बाद, आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में खतरनाक फिल साल्ट को आउट कर दिया, उसके बीद विराट कोहली (1), लियाम लिविंगस्टोन (4) जितेश शर्म (2) रजत पाटीदार (23) क्रुणाल पांड्या (1) और इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट मनोज भांडगे (1) के जलदी जलदी विकेट गिर गए. एक समय आरसीबी का स्कोर 42/7 कर दिया और फिर भुवनेश्वर कुमार को 8 रन पर आउट कर दिया.
टिम डेविड ने आरसीबी की खराब पारी को एक बेहतरीन कैमियो के साथ अंतिम समय में जीवंत किया. उन्होंने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे. ये टिम डेविड की आईपीएल में पहली फिफ्टी थी. जिसकी वजह से आरसीब 14 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा.
इसके अलावा हेजलवुड और टिम डेविड की 32 रन की साझेदारी आईपीएल में 10वें विकेट के लिए आरसीबी की सबसे बड़ी साझेदारी है, जिसने डेविड विली और आकाशदीप के बीच 27 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. पंजाब की ओर से अर्शदीप (2-23), जेनसन (2-10), चहल (2-11) और हरप्रीत बरार (2-25) ने शानदार गेंदबाजी की.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Recent Comments