जितेंद्र सिंह की आत्महत्या से उठे सवाल: क्या उत्तराखंड में न्याय सत्ता से बड़ा है ? – माहरा

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है, जब पौड़ी जनपद के 32 वर्षीय युवक जितेंद्र सिंह ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हिमांशु चमोली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। इस घटना ने प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक संवेदनशीलता को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा सरकार और उत्तराखंड पुलिस में इतना साहस है कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिला सकें, या यह मामला भी सत्ता के दबाव में दबा दिया जाएगा।

माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र को खोखला करने का ठेका ले रखा है। उन्होंने पंचायत चुनावों में हुई हिंसा, कांग्रेस नेताओं पर हमले, और जनप्रतिनिधियों के कथित अपहरण जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा कि देवभूमि अब सत्ता की गुंडागर्दी की शिकार हो रही है।

वायरल वीडियो में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को ‘निपटाने’ की बात सामने आने पर माहरा ने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह की मौत केवल एक आत्महत्या नहीं, बल्कि भाजपा की दबंग राजनीति का जीवित प्रमाण है।

कांग्रेस ने मांग की है कि हिमांशु चमोली पर निष्पक्ष जांच हो और उत्तराखंड पुलिस सत्ता के दबाव से ऊपर उठकर न्याय सुनिश्चित करे। माहरा ने चेताया कि अब उत्तराखंड अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments