सैन्य धाम निर्माण में अव्यवस्था पर उठाए सवाल

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देहरादून के गुनियाल गांव में चार हेक्टेयर भूमि पर निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण में देरी किए जाने पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने परियोजना का बजट बढ़ाए जाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। दो दिन पूर्व सैन्य धाम में प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य महाप्रबंधक निर्माण विंग उत्तराखंड पेयजल निगम कपिल सिंह से मिला। उन्होंने सैन्य धाम निर्माण में फैली अव्यवस्था पर विरोध प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल ने सवाल किया की सैन्य धाम की ये अवस्था क्यों की जा रही है? जबकि सैन्य धाम के निर्माण से पूर्व शहीद परिवारों के पवित्र आंगन की मिट्टी लाकर सैन्य धाम के मुख्य स्तंभ की नींव पर रखी गई है। बार बार सैन्य धाम के निर्माण का समय क्यों बढ़ा दिया जा रहा है? पूर्व में हुई डीपीआर का बजट भी बढ़ा दिया गया, जिससे भ्रष्टाचार के आरोप भी लग रहे हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments