एसएसबी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला फरार आरोपित राहुल मुरैना से गिरफ्तार

पौड़ी। एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले में पौड़ी पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त राहुल को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

22 अप्रैल 2024 को कमांडेंट आशीष कुमार, केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी श्रीनगर गढ़वाल ने कोतवाली श्रीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामबृज नामक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज, फोटो और अंगूठे के निशान का प्रयोग कर परीक्षा में दूसरे व्यक्ति के स्थान पर शामिल होकर धोखाधड़ी की है। इसके बाद थाना श्रीनगर में मुकदमा संख्या–30/2024, धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि रामबृज अपने भाई विकास और एक अन्य व्यक्ति राहुल के साथ मिलकर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करते थे और अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल होकर धोखाधड़ी का काम करते थे। पुलिस ने पूर्व में रामबृज और विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि राहुल जनवरी 2025 से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा इनाम घोषित करने के बाद क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी और उप निरीक्षक विजय सैलानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार दबिश देने के बाद राहुल को मुरैना (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: राहुल (उम्र 25 वर्ष) पुत्र रामकिशोर
  • निवासी: ग्राम केहरीपुरा, थाना अम्बाह, जिला मुरैना (म.प्र.)

अपराधिक इतिहास:
राहुल के विरुद्ध मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, मारपीट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी टीम:

  • उप निरीक्षक विजय सैलानी (चौकी प्रभारी कलियासौड़)
  • मुख्य आरक्षी जयप्रकाश (सीआईयू)
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments