सस्ता हुआ ट्रेन में मिलने वाला पानी ‘रेल नीर, अब देने होंगे सिर्फ इतने रुपये

नई दिल्ली ,20  सितंबर (आरएनएस)।  ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मिलने वाली रेल नीर पानी की बोतल सस्ती हो गई है। रेलवे ने इसकी कीमतों में कटौती की है, जिससे यात्रियों को सीधे फायदा होगा।
नई कीमतें 22 सितंबर से लागू
रेलवे के वाणिज्यिक विभाग ने आदेश जारी किया है कि 22 सितंबर से रेल नीर की बोतलें सस्ती मिलेंगी।
? 1 लीटर बोतल अब 15 रु की बजाय 14 रु में उपलब्ध होगी।
? आधा लीटर बोतल अब 10 रु की जगह 9 रु में मिलेगी।
हालांकि, यह बदलाव केवल रेल नीर ब्रांड पर लागू होगा। अन्य कंपनियों की पानी की बोतलों की कीमतें जस की तस रहेंगी। रेलवे का कहना है कि इस फैसले से यात्रियों को कम कीमत पर साफ और सुरक्षित पीने का पानी मिलेगा। जो यात्री लंबी यात्रा के दौरान बार-बार पानी खरीदते हैं, उनके लिए यह राहत की खबर है। रेलवे का उद्देश्य है कि गुणवत्तापूर्ण पैकेज्ड पानी यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा सके।
क्या है रेल नीर?
रेल नीर, भारतीय रेलवे का अपना ब्रांड है जिसे ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) संचालित करता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी, ताकि यात्रियों को विश्वसनीय और स्वच्छ पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इसका मकसद रेलवे स्टेशनों पर घटिया और संदिग्ध क्वालिटी के पानी की बिक्री को रोकना और यात्रियों को भरोसेमंद विकल्प देना था।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments