बेंगलुरु,19 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग का 34वां मैच बारिश से प्रभावित रहा. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पंजाब किंग्स से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल 2025 में आरसीबी की यह घरेलू मैदान पर तीसरी हार थी. इसके बावजूद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया.
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार ने 18 गेंद में 23 रन बनाए और एक शानदार उपलब्धि हासिल की. इस पारी के साथ ही रजत पाटीदार ने महज 30 पारियों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे किए और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ-साथ रुतुराज गायकवाड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इन दोनों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 31 पारियां लीं थी. वहीं, मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने 1000 आईपीएल रन पार करने के लिए 33 पारियां खेलीं.
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी भी बन गए. इस लिस्ट में शीर्ष पर गुजरात टाइटन्स के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 25 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था.
इस पारी के साथ ही रजत पाटीदार ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो उन्हें सबसे अलग बनाती है. पाटीदार आईपीएल के इतिहास में 35 से अधिक की औसत और 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 1000 रन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. वह मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के सबसे होनहार भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं.
शुक्रवार को बारिश से बाधित इस मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया. बारिश के कारण देरी से शुरू होने के बाद 14-14 ओवर के इस मैंच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की. खराब शुरुआत के बाद टिम डेविड (26 गेंदों पर 50) ने कठिन पिच पर शानदार अर्धशतक जड़ा और आरसीबी को 9 विकेट पर 95 रन पर पहुंचाया.
96 रन के लक्ष्य के जवाब में, पंजाब किंग्स ने नेहल वढेरा की 19 गेंदों पर 33 रनों की तेज पारी की मदद से 12.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड (3/14) ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन उनका प्रयास पर्याप्त नहीं था. इससे पहले, आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मार्को जेनसन जैसे स्टार गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया.
रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments