रणजीत सिंह नामधारी ने संभाली उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड की कमान

देहरादून। इस अवसर पर नामधारी जी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड पशु संरक्षण, पशु क्रूरता निवारण, निराश्रित पशुओं के कल्याण, पशु आश्रय गृहों के सुदृढ़ीकरण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक लीलाधर बिष्ट एवं समस्त स्टाफ ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

श्री नामधारी जी ने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में सभी संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं पशु प्रेमियों के सहयोग से उत्तराखंड में पशु कल्याण की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे पशु संरक्षण एवं कल्याण को नई दिशा मिल सके राज्य मंत्री  के साथ कुलतर सिंह नामधारी,मानस पत्र एडवोकेट बलजीत सिंह जी जितेंद्र सिंह सतनाम सिंह,ग्राम प्रधान हरदेव सिंह गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह गुरप्रीत सिंह,सुखदेव सिंह ग्राम प्रधान,मनीष राणा,राकेश कुमार ग्राम प्रधान किशन सिंह कार्की रामपाल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष  सुरेंद्र सिंह मोगा जी भी उपस्थित थे उन्होंने भी नामधारी का बोर्ड में स्वागत किया इस अवसर पर उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र अंथवाल भी उपस्थित थे उन्होंने श्री रणजीत सिंह नामधारी जी का बोर्ड में स्वागत किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments