RBI का बड़ा एक्शन: 3 बैंकों पर लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में देश के तीन प्रमुख बैंकों पर नियमों का उल्लंघन करने के चलते भारी जुर्माना लगाया है। जुर्माना लगाने वाले बैंकों में नैनीताल बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्रीराम फाइनेंस शामिल हैं।

भारी वित्तीय दंड

RBI ने नैनीताल बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर कुल मिलाकर 68.1 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। जिसमें नैनीताल बैंक पर 61.4 लाख रुपये और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 6.7 लाख रुपये का दंड शामिल है। इसके अलावा, श्रीराम फाइनेंस पर 5.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जुर्माना लगाने के पीछे का कारण

Nainital Bank और Ujjivan Small Finance Bank पर जुर्माना ग्राहक सेवा में कमी और कर्ज पर ब्याज दर के संबंध में RBI के निर्देशों का पालन न करने के कारण लगाया गया है। वहीं, श्रीराम फाइनेंस पर केवाईसी (Know Your Customer) से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं और क्रेडिट जानकारी देने के नियमों के अनुपालन में खामियों के चलते जुर्माना लगाया गया है।

अन्य बैंकों पर भी सख्ती

आपको बता दें कि हाल ही में RBI ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर भी कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसके चलते बैंक के ग्राहक न तो अपने पैसे निकाल सकते हैं और न ही नई ऋण सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

RBI का यह कदम बैंकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने और वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments