पिथौरागढ़ में 3 से 8 अगस्त तक 130 इन्फैंट्री बटालियन इको कुमाऊँ की भर्ती रैली, 69 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून, ।  130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इको कुमाऊँ द्वारा पूर्व सैनिकों एवं पात्र भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए 03 अगस्त से 08 अगस्त 2026 तक देवकटिया ग्राउंड, पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली प्रतिदिन सुबह 06:00 बजे से शुरू होगी।

कुल 69 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इनमें सैनिक (सामान्य ड्यूटी) के 49 पद केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। शेष पद- शेफ कम्युनिटी 4, वाशरमैन 2, टेलर 2, इक्विपमेंट रिपेयरर 2, हेयर ड्रेसर 3, ब्लैक स्मिथ 1, क्लर्क 1, कारपेंटर 3 तथा हाउस कीपर के 2 पदों पर अखिल भारतीय स्तर से पात्र पूर्व सैनिक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती कार्यक्रम के तहत 03 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन, 04 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा और 05 से 08 अगस्त तक मेडिकल परीक्षण एवं साक्षात्कार होगा।

पात्रता के लिए पूर्व सैनिक (पेंशनधारक) तथा भूतपूर्व महिला कर्मी, जिन्होंने पर्यावरण वन मंत्रालय या राज्य वन विभाग उत्तराखंड में न्यूनतम 20 वर्ष सेवा दी हो, आवेदन कर सकते हैं। सेवानिवृत्ति के पांच वर्ष के भीतर ही नामांकन हो सकेगा।

अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सीय श्रेणी SHAPE-1, चरित्र अनुकरणीय/बहुत अच्छा अनिवार्य है। पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी, वजन 50 किलो और सीना 82 सेमी + 5 सेमी विस्तार जरूरी है। गोरखा व गढ़वाली के लिए ऊंचाई 152 सेमी है। महिलाओं के लिए ऊंचाई 150 सेमी, वजन 42 किलो और 5 सेमी सीना विस्तार जरूरी है।

पूर्व सैनिक डिस्चार्ज बुक, PPO, पूर्व सैनिक पहचान पत्र, आधार, मूल निवास व 7 फोटो लाएं। भूतपूर्व महिला कर्मी मूल पेंशन आदेश, 20 वर्ष सेवा प्रमाण पत्र, आधार, मूल निवास व 7 फोटो साथ लाएं।

नामांकित कार्मिकों की सेवा वर्ष में अधिकतम आठ माह होगी। चयनितों को पद के अनुसार मूल वेतन, DA व अन्य भत्ते मिलेंगे। विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन नामांकन के लिए http://www.130ta.com पर जाएं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments