वाशिंगटन डीसी ,13 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के साथ अब युद्ध विराम से इनकार करना रूस के लिए विनाशकारी होगा। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकार यूक्रेन के साथ संभावित युद्ध विराम पर बातचीत के लिए अभी रूस जा रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब एक दिन पहले कीव ने सऊदी अरब के जेद्दा में हुई अमेरिकी अधिकारियों के साथ वार्ता में रूस के साथ 30 दिनों के युद्ध विराम पर सहमति जताई है। ऐसे में अब उसको आगे बढ़ाना रूस पर निर्भर करता है। ट्रंप की ओर से यूक्रेन का यह संदेश और प्रस्ताव पुतिन के पास भेजा भी जा चुका है, लेकिन क्रेमलिन ने अभी इस पर अपना रुख साफ नहीं किया है।
क्रेमलिन के ढुलमुल रवैये को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प बिफर पड़े हैं। उन्होंने बुधवार को व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी कि अगर मास्को यूक्रेन युद्ध में संघर्ष विराम पर समझौते से इनकार करता है तो उस पर कई कड़े आर्थिक और अन्य तरह के प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जो उसके लिए विनाशकारी साबित होगा। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन के साथ एक बैठक के बाद बोलते हुए कहा कि यूक्रेन के साथ संभावित युद्ध विराम पर बातचीत के लिए अमेरिकी वार्ताकार अभी रूस जा रहे हैं।
युद्ध विराम से इनकार करना रूस के लिए होगा विनाशकारी, राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments