ऋषिकेश: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में दो आरोपी घायल और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बैरियर को टक्कर मारकर श्यामपुर की ओर फरार हो गए।

पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कुछ दिन पहले ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे, जिसमें दो लोगों को गोली मारकर घायल किया गया था।

घायल बदमाशों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments