देहरादून। देहरादून के राजपुर स्थित रोमियो लेन बार में हुए विवादास्पद प्रकरण के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। मीडिया के विभिन्न स्रोतों में इस मामले को लेकर प्रकाशित समाचारों का संज्ञान लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
इस क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से सीधे संपर्क कर सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस मामले में एक विस्तृत आख्या तैयार करें और इसे 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करा दें।
पुलिस मुख्यालय का यह कदम इस बात का संकेत है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सबकी निगाहें अगले 24 घंटे में आने वाली इस रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Recent Comments