पार्षद मनीष बॉलर की गिरफ्तारी के विरोध में सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

रुड़की(आरएनएस)।  नगर निगम के वार्ड-38 के पार्षद मनीष बॉलर को गिरफ्तार करने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने नगर निगम गेट के सामने सड़क पर कूड़ा गाड़ियां खड़ी कर जाम लगाया। साथ ही पार्षद मनीष को रिहा करने की मांग की। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से शहर में कूड़ा नहीं उठा। वही, नगर निगम कार्यालय के अनुभागों में भी ताले लटके रहे। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम के वार्ड 38 के पार्षद मनीष बॉलर और उसके साथी पंकज अष्टवाल को जमीन धोखाधड़ी के मामले में देहरादून एटीएफ ने बुधवार रात को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ दोनों अपने साथ देहरादून ले गई थी। इसके विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बुधवार रात को थाने पर प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारी पार्षद मनीष की गिरफ्तारी के विरोध में नगर निगम गेट पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने निगम की कूड़ा गाड़ियों मार्ग पर आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। कर्मचारियों ने पूरी तरह से कार्य बहिष्कार रखा। निगम कार्यालय में के अनुभागों पर भी ताला लगा रहा जिससे निगम कार्यालय में भी काम नहीं हो पाए। बाद में कर्मचारी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी देहात से मिला। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पार्षद मनीष पर लगे आरोपों की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई एसटीएफ देहरादून की ओर से की गई है। पार्षद मनीष पर लगे आरोपों के पुख्ता सबूत एसटीएफ के पास हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments