SDRF का अदम्य साहस: शून्य से नीचे के तापमान में भी नहीं डगमगाए कदम, सुरक्षित बचाया जीवन

उत्तरकाशी।जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्रांतर्गत SDRF द्वारा एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। रात्रि समय पुलिस चौकी गंगोत्री से प्राप्त सूचना के अनुसार गौमुख मार्ग पर स्थित भोजवासा के GMVN गेस्ट हाउस में कार्यरत कर्मचारी श्री कैलाश रावत (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी धराली पट्टी ठकराल, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी को अचानक सांस लेने में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके चलते वे अचेत अवस्था में चले गए।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट गंगोत्री से उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। लगभग 14 किमी लंबे दुर्गम पैदल मार्ग, अत्यधिक ठंड एवं समुद्र तल से करीब 3800 मीटर की ऊंचाई जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने अदम्य साहस और त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए रात्रि में ही भोजवासा पहुंचकर स्थिति का आकलन किया।
मौके पर श्री कैलाश रावत अचेत अवस्था में पाए गए, जिन्हें SDRF टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान की गई। इसके उपरांत टीम ने उच्च स्तर की सावधानी, समन्वय एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए कठिन पर्वतीय मार्ग से सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोत्री पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस चुनौतीपूर्ण अभियान में उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के साथ कांस्टेबल प्रदीप बिस्ट, कांस्टेबल नवीन पोखरिया, पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास, होमगार्ड वीरेंद्र राणा एवं होमगार्ड ज्ञानेंद्र राणा शामिल रहे। सभी कार्मिकों ने विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट टीमवर्क, धैर्य एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments