
“पत्रकारों के हित सुरक्षित रखना हमारी प्रतिबद्धता” – सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने अपने परिवार के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान भट्ट ने अपने प्रकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से मुख्यमंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
मुख्यमंत्री धामी ने पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “मामले में सभी तथ्यों की समुचित जाँच करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को पूर्ण न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों और सम्मान की रक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि हेम भट्ट उत्तराखंड के वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकार हैं। उनके प्रकरण को लेकर पत्रकार जगत में भी गहरी चिंता व्यक्त की जा रही थी, जिसे देखते हुए यह मुलाकात अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पत्रकार बिरादरी में राहत की लहर देखी जा रही है।
इस महत्वपूर्ण भेंट के अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Recent Comments